बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM? TMC-कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें!

बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM? असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ऐसा जवाब, TMC-कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें!
Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और AIMIM समंदर के दो सिरे ही हैं, जिनका मिलना कभी भी मुमकिन नहीं है.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओवैसी ने बंगाल चुनाव लड़ने पर कहा कि चुनाव लड़ने में हमें जितना मजा आता है, उतना किसी को नहीं आता होगा.

उन्होंने कहा कि हम इसके लिए सभी पत्ते सही समय पर खोलेंगे. ओवैसी का यह बयान पश्चिम बंगाल की सत्ता में बैठी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की टेंशन को बढ़ा सकती है.

BJP को समर्थन करने पर बोले ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी से हैदराबाद में जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी (AIMIM) बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन करेगी, तो उन्होंने इस सवाल के जवाब में उन्होंने अपनी असहमति जताई. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है. समंदर के दो सिरे कभी नहीं मिल सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और AIMIM समंदर के दो सिरे ही हैं, जिनका मिलना कभी भी मुमकिन नहीं है.

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में AIMIM के प्रदर्शन पर ओवैसी ने क्या कहा?

ओवैसी ने इस दौरान महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमने नगर निगम चुनावों में कुल 25 सीटों पर जीत काबिज की है. एक महीने पहले हमने करीब 75 सीटें जीती थीं. उन्होंने कहा कि जब आप जनता का दिल जीतते हैं, तभी आपकी जीत होती है. अगर आप जीत नहीं पाते हैं, तो यह साफ है कि संबंधित पार्टी की तरफ से कुछ कमियां हो सकती हैं.

उन्होंने कहा, ‘हम सालों से जमीन पर काम कर रहे हैं. हमारी टीम पूरी मेहनत करती रही है, तो जाहिर है कि इसका असर लोगों के दिल पर होता है. मैं मुसलमानों का नेता नहीं हूं, न ही बनना चाहता हूं, हमारी पार्टी नेता बनाना जानती है.’ उन्होंने आगे कहा कि देश में हालात बदल ही नहीं रहें है. जनता हमें वोट दे रही है.

  • Related Posts

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading
    अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता भी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप