गांव गजरौला में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

आर्यावर्त रवा राजपूत एकता समिति ने आयोजित किया सम्मान समारोह

बिजनौर। आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति रजि बिजनौर के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का पांचवा कार्यक्रम रविवार को ग्राम गजरौला शिव में सरोज बाल विद्या मन्दिर में आयोजित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार राष्ट्रीय महासचिव डॉ रविंद्र सिंह जादौन और जिला अध्यक्ष तिलक राम जी ने की l कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव शेखर सिंह ( प्रबन्धक ए•डी•एन• चिल्ड्रेन मॉडर्न पब्लिक जूनियर हाई स्कूल शहबाजपुर) ने की l

कार्यक्रम में शहबाजपुर, मोहंडिया, बहादरपुर, दरगोपुर, हुकुमपुरा, टीमला, लालपुर, लायकपुरी, गजरौला, खेड़ा आदि गाँवो के 34 छात्रों को सम्मानित किया गया l इस अवसर  पर मंच पर रवा राजपूत सभा के अध्यक्ष श्री विनीत राजपूत,आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति मुज़फरनगर के अध्यक्ष श्री गुलजारी लाल जी,उपाध्यक्ष श्री रामकरन जी महासचिव श्री अभिषेक राजपूत, सदस्य श्री अजय चौहान सेवा निवृत बैंक अधिकारी श्री भीम सिंह जी रहे इस अवसर पर , प्रचार सचिव रोहित राजपूत विकास राजपूत उर्फ बिट्टू, संगठन सचिव श्री संजीव राजपूत श्री धर्मवीर राजपूत, श्री कुंवरपाल जी लायकपुरी श्री संदीप जी, श्री योगेश जी, श्री मास्टर भूदेव जी शहबाजपुर आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम में सभी मेधावी छात्रों को मंच पर विचार रखने का अवसर प्रदान किया गया l शहबाजपुर के मास्टर सर्वेश  राजपूत ने बच्चों को Neet परीक्षा के बारें में जागरूक किया l कार्यक्रम में डॉ हितेन राजपूत जी विशेष रूप से मेरठ से आकर अपनी बात विस्तार से रखी l स्कूल प्रबन्धक योगेश राजपूत जी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया, मनोज राजपूत गजरौला ने भी अपनी बात रखी lअध्यक्ष शिव कुमार जी ने शिक्षा की जागरूकता पर प्रकाश डाला  l सत्येंद्र मोहन शहबाजपुर और रोहित राजपूत कमालपुर , कुंवर पाल जी लायकपुरी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया l

रवा राजपूत संघ के अध्यक्ष विनीत राजपूत और मंच पर विराजमान श्री भीम सिंह, गुलजारी लाल जी, रविंद्र जी, तिलक राम जी आदि ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया l समिति के महासचिव शेखर सिंह ने सभी छात्रों से आवाहन किया की यदि किसी छात्र को किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या आती है तो समिति उनका पूरा सहयोग करेगी l समिति के संस्थापक डॉक्टर इंदल सिंह राठौर जी के विजन को विस्तार से बताया।

  • Related Posts

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में करीब…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया