सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने पेंच व्यपवर्तन परियोजना प्रभावित किसानों संबंधी तथ्य जानने के लिए एड आराधना भार्गव को जबलपुर बुलाया

अडानी पेंच पावर प्रोजेक्ट प्रभावित किसानों ने सिंगरौली के अडानी कोल ब्लॉक प्रभावित किसानों को दिया समर्थन

26 नवंबर को मक्का की एम एस पी पर खरीद को लेकर होगा प्रदर्शन

किसान संघर्ष समिति की छिंदवाड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एड आराधना भार्गव की उपस्थिति और जिला अध्यक्ष बलराम पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चे की अपील पर देश भर में आयोजित किये जा रहे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शनों के तारतम्य में छिंदवाड़ा के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए एड आराधना भार्गव ने कहा कि मैंने गत 6 महीनों में कई बार सिंगरौली में अडानी कोल ब्लॉक से प्रभावित गांवों के आदिवासियों से मुलाकात की है तथा उन्हें छिंदवाड़ा के संघर्ष के बारे में बताया है।
उन्होंने कहा कि सिंगरौली के किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष एड अशोक सिंह पैगाम को कल आदिवासियों के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके पहले भी डॉ सुनीलम ने सिंगरौली का जब दौरा किया था तब सिंगरौली के आंदोलनरत आदिवासियों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए थे, जिसका हम पूरजोर विरोध करते हैं।
एड आराधना भार्गव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी द्वारा उन्हें जबलपुर में बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ वे डूब प्रभावितों – पुनर्वास केंद्रों में रहने वाले विस्थापितों का पक्ष रखने के लिए 25 नवंबर को जबलपुर जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने डूब और पुनर्वास संबंधी गलत आंकड़े देकर सुप्रीम कोर्ट को भ्रमित करने की कोशिश की है इसलिए कमेटी को जमीनी सच्चाई से रूबरू कराने के लिए वे कमेटी के समक्ष जा रही है।
प्रदेश सचिव सच्चे चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह हमने अडानी की गुंडागर्दी और पुलिस दमन का छिंदवाड़ा में सामना किया है, उसी तरह सिंगरौली के आदिवासी भी अशोक पैगाम के नेतृत्व में अडानी और पुलिस दमन का मुकाबला कर रहे हैं।
प्रदेश सचिव ने कहा कि यह सब इसलिए संभव हो पाता है क्योंकि भाजपा अडानी को लूट की छूट तथा पुलिस प्रशासन को अडानी की दलाली करने की और आदिवासियों पर दमन करने की छूट दे रही है।
उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो हम बड़ी संख्या में सिंगरौली जाकर सिंगरौली के संघर्षरत आदिवासियों – किसानों का साथ देंगे।
डॉ विजय बिजोलिया ने बताया कि मक्का की खरीद समर्थन मूल्य से आधे से कम दाम पर की जा रही है, इस कारण छिंदवाड़ा के किसान आक्रोशित है।
उन्होंने बताया कि किसान संघर्ष समिति के नेताओं द्वारा छिंदवाड़ा क्षेत्र में गत एक सप्ताह से दौरा किया जा रहा है ताकि एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए व्यापक आंदोलन खड़ा किया जा सके।
बैठक में बलराम पटेल, भूरा पटेल, गप्पू शाह, हरिराम वर्मा, दुबेलाल पटेल, कन्हैयालाल वर्मा, दरेश पटेल, सतीश जैन, श्रीकांत वैष्णव, अरविंद उइके, रामभरोस साहू, रामेश्वर यादव, हरि वर्मा, गम्पू यादव, प्रकाश साह, राजकुमार वर्मा, छिंगाप्रसाद वर्मा, दादू पटेल, नाहरसा पटेल, सूर्ती बेलवंशी, राजेश पटेल आदि शामिल हुए।

  • Related Posts

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर…

    Continue reading
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कोलकाता पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    • By TN15
    • August 29, 2026
     पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट की कार्रवाही पूर्णतया अवैधानिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?