अब बाबा बागेश्वर का समय, फिर भी आसाराम, राम रहीम और रामपाल जैसा रुतबा नहीं 

चरण सिंह 

किसी समय आसाराम बापू का जलवा था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के कितने दिग्गज आसाराम बापू को माथा टेकने जाते थे। राम रहीम का भी यही हाल था। जब पहली बार 2017 में मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने तो वह पूरी कैबिनेट के साथ राम रहीम का आभार व्यक्त करने उनके दरबार में गये थे। रामपाल के समर्थक तो आज भी इन दोनों बाबाओं से ज्यादा हैं। आज की तारीख में बाबा बागेश्वर का समय चल रहा है। वह जो चाह रहे हैं। कर रहे हैं। अभी हाल ही में बाबा बागेश्वर ने सनातम धर्म के नाम पर दिल्ली से मथुरा तक पदयात्रा निकाली। इस यात्रा में एक से बढ़कर एक हस्ती गई। बॉलीवुड से भी शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव और एकता कपूर प्रमुख रूप से दिखाई दी। जो बाबा कथा करने के लाखों रुपए लेता हो वह लोगों का भला कैसे कर सकता है। सनातन धर्म के नाम पर भी यात्रा का मकसद सनातन धर्म के लोगों को अपने से जोड़ना था। जिस जिस जिले से होती हुई यात्रा गई उस जिले के जिला प्रशासन ने उसका पूरा ध्यान रखा।

हमारे देश में धर्म ऐसी घुट्टी है कि इसके नाम पर आप कुछ भी करते रहिए। कोई कुछ बोल नहीं पाएगा। सरकारें वोटबैंक के चलते नहीं बोल पाती हैं तो कोई तंत्र इसलिए नहीं बोल पाता है कि धर्म के नाम पर धंधा करने वालों के समर्थक उसका जीना मुश्किल कर देंगे। बस आप धर्म का चोला ओढ़ लीजिये फिर तो आपसे योग्य आदमी कोई नहीं। धर्म का रंग इतना गहरा होता है कि आसाराम बापू, राम रहीम और रामपाल के समर्थक आज भी उनको निर्दोष मानते हैं। गत दिनों हाथरस में एक बाबा के कार्यक्रम में 122 श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई पर बाबा का कुछ न बिगड़ा। मौत भी कैसे हुई ? बाबा के चरणों की रज लेने के चक्कर में। खुद मरने वालों के कई के परिजनों ने मरने वालों को मोक्ष मिलने की बात कर मामले की गंभीरता को ही खत्म कर दिया। दरअसल बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली के छतरपुर में स्थित कात्यायनी माता मंदिर से वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर तक 10 दिन की पदयात्रा निकाली। बागेश्वर बाबा की इस पदयात्रा में लाखों हिंदू श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा में सनातन हिंदू के कई वर्ग और हस्तियों का भी समर्थन मिला।

 

यात्रा में शामिल हुए फिल्मी जगत के लोग

 

दरअसल बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के 8वें दिन के अंतिम सत्र में ब्रज के कई पूजनीय संत शामिल हुए थे। जैसे- पूज्य मृदुलकान्त शास्त्री जी, पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी और पूज्य चिन्मयानंद बापू जी जैसे अनेक संतों ने पदयात्रा को ओर भी सुंदर बनाया था। 14 नवंबर को जब यात्रा अपने 8वें चरण में थी, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता जैसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, निर्माता निर्देशक एकता कपूर, अभिनेता राजपाल यादव और सनसनी कार्यक्रम के एंकर श्री वर्धन त्रिवेदी जी भी इस पदयात्रा में शामिल हुए थे।

  • Related Posts

    Special on Diksha Diwas (Initiation Day : डॉ. आंबेडकर के बौद्ध धर्मांतरण आंदोलन का दलितों पर प्रभाव

    एस आर दारापुरी   14 अक्टूबर 1956 को…

    Continue reading
    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    लफ्फाजी, भारी भरकम शब्दजाल, देसी- विदेशी सिद्धांत कारो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद