कृष्णा रूहेला के नेतृत्व में समाज की एकता एवं प्रगति पर हुआ मंथन

समाज के सर्वांगीण विकास,एकता और उत्थान के उद्देश्य से रूहेला राजपूत सभा का आयोजन ओम साई, संतपुरा स्थित कृष्णा रूहेला के निवास पर उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता श्रीनिवास रूहेला ने की तथा नेतृत्व कृष्णा रूहेला द्वारा किया गया।
सभा में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और गणमान्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और समाज की प्रगति, एकता एवं संगठन से संबंधित अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान अवधेश रूहेला ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकजुटता और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि समाज का सशक्त भविष्य तभी संभव है जब युवा शिक्षा और संगठन दोनों के प्रति समर्पित होकर कार्य करें।
सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में समाज की एकजुटता, सतत विकास और सामूहिक प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान कई रचनात्मक सुझाव और योजनाएँ भी प्रस्तुत की गईं, जिन पर आगे अमल करने का निर्णय लिया गया।
सभा के समापन पर कृष्णा रूहेला ने सभी उपस्थित आगंतुकों,समाजसेवियों एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग में ठोस कार्य योजनाएँ बनाकर शीघ्र अमल किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए रूहेला समाज और अधिक संगठित एवं सशक्त बन सके। रूहेला समाज की उन्नति और सम्मान तभी संभव है जब हम सब एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। समाज का हर सदस्य परिवर्तन का भागीदार बने यही हमारा लक्ष्य है।
सभा का समापन समाज की एकता, संगठन और सतत उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर समाज के सैकड़ों रूहेला बंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीनिवास रूहेला, रामनिवास रूहेला, अवधेश रूहेला, कृष्णा रूहेला, नरेश रूहेला, शिवकुमार रूहेला, ईश्वर रूहेला, सोनू रूहेला, गौरव रूहेला, नीरज रूहेला, अजय रूहेला, दीपक रूहेला, विपिन रूहेला, मनोज रूहेला, संजय रूहेला, अक्ष रूहेला, पार्थ रूहेला, ध्रुव रूहेला, सुनील रूहेला, पवन रूहेला, अनुज रूहेला, नितिन रूहेला, चीकू रूहेला, अमन रूहेला, कुलदीप रूहेला, सचिन रूहेला, दिनेश रूहेला सहित अनेक समाजसेवी और युवा साथी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    84वें भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर दिल्ली में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी