फिर भी नीतीश कुमार को नहीं बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार! खामियाजा भुगतेगी बीजेपी!

चरण सिंह 
पटना। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह यह नहीं सोच रहे हैं कि लालू राज के जंगल राज कहने के बावजूद पहले चरण के मतदान में महागठबंधन के बढ़त बना लेने की ख़बरें बाजार में घूम रही हैं। चुनाव की यह समीक्षा की जा रही है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उमीदवार न बनाए जाने पर बीजपी को नुकसान उठाना पड़ रहा हो। भले ही प्रशांत किशोर को बीजेपी द्वारा  तैयार किया गया नेता बताया जा रहा हो पर प्रशांत किशोर की पार्टी शहरों में बीजेपी के वोट काटती नजर आ रही है।
बीजेपी ने नीतीश कुमार के फोटो तो लगाने शुरू कर दिए पर अभी तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। लालू राज को छोड़कर अपने राज पर चर्चा करना शुरू नहीं किया है। बिहार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लालू राज पर हमलावर होने पर यह संदेश जा रहा है कि बीजेपी नीतीश के 20 साल के शासन पर बात क्यों नहीं कर रही है। केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल पर बात क्यों नहीं कर रही है ? एक संदेश चुनाव में यह भी जा रहा है कि आखिर बीजेपी लालू राज पर इतनी चर्चा क्यों कर रही है ?
प्रधानमंत्री मोदी की भाषा तो लोकसभा चुनाव की तरह बिहार में भी इतनी स्तरहीन हो गई है कि कनपटी पर कट्टा लगाकर मुख्यमंत्री पद चोरी करने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी की सरकार बनने पर कट्टे के राज की बात कर रहे हैं। भाई यदि नीतीश राज में इतना अच्छा काम हुआ है। यदि मोदी सरकार में इतने अच्छे काम हो रहे हैं तो फिर लालू राज पर वोट क्यों मांगे जा रहे हैं ? इसका मतलब यह है कि अपनी सरकार के बारे में कहने के लिए क्या कुछ नहीं है ?
बीजेपी अपनी असली गलती को नहीं सुधार रही है। ऐसी ख़बरें आ रही हैं कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार न बनाए जाने की वजह से नीतीश समर्थक बीजेपी वाले प्रत्याशियों को वोट न देकर आरजेडी को वोट कर रहे हैं। नीतीश समर्थकों में यह खबर घर कर गई है कि बीजेपी नीतीश कुमार का करियर खत्म करना चाहती है। जानकारी तो यहां तक मिल रही है कि पहले चरण में बीजेपी से ज्यादा सीटें जदयू की आ जाएंगी।
दरअसल इन चुनाव में यादव और मुस्लिम लामबंद होकर महागठबंधन पर जा रहा है। नीतीश कुमार से इस बार मुस्लिम और महादलित दोनों कटे हैं। नीतीश के समर्थक बीजेपी से इसलिए भी नाराज हैं क्योंकि बीजेपी ने ललन सिंह और संजय झा को पूरी तरह से जदयू से तोड़ लिया है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    • By TN15
    • June 11, 2026
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    • By TN15
    • June 11, 2026
    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!