12 घंटे ड्यूटी व रात्रि पाली में महिलाओं से कार्य करवाने के प्रदेश सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने बैठक कर जताया विरोध 

नोएडा ।  जनपद गौतम बुध नगर में कार्यरत विभिन्न श्रम संगठनों/ ट्रेड यूनियन महासंघों के पदाधिकारियों की एक बैठक सेक्टर- 3, नोएडा टी सीरीज कंपनी के पीछे पार्क में दोपहर 2:00 बजे सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कारखाना अधिनियम में संशोधन कर काम के घंटे 8 से बढ़कर 12 घंटे करने तथा महिला कर्मचारियों से रात्रि पाली में काम करने के निर्णय की घोर निंदा किया तथा सरकार के इस निर्णय पर कड़ा विरोध व्यक्त किया गया।
बैठक में सरकार के इस निर्णय के विरोध में 11 नवंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे श्रम कार्यालय सेक्टर- 3, नोएडा पर संयुक्त रूप से धरना देकर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया तथा सरकार से उक्त कर्मचारी विरोधी कानून को रद्द करने की मांग की गई।
बैठक में सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ के अलावा एलपीएफ से आर. एम. सिंह, एचएमएस से रितेश कुमार झा, यूपीएलएफ से रामनरेश यादव, इंटक से संतोष कुमार तिवारी व प्रेम कुमार, टीयूसीआई से उदय चंद्र झा व रामसेवक सिंह, एटक से मोहम्मद नईम उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?