श्रीनगर एयरपोर्ट प्रमुख हवाईअड्डा घोषित

श्रीनगर| केंद्र ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को प्रमुख एयरपोर्ट घोषित किया। शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण अधिनियम, 2008 की धारा 2 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार श्रीनगर हवाई अड्डे को प्रमुख हवाईअड्डा घोषित करती है।

इस कदम के साथ, हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) श्रीनगर हवाई अड्डे पर वैमानिकी सेवाओं के लिए शुल्क निर्धारित करेगा।

अधिनियम की धारा 13 के अनुसार, एईआरए को प्रमुख हवाईअड्डों पर प्रदान की जाने वाली वैमानिकी सेवाओं के लिए टैरिफ निर्धारित करने के लिए अनिवार्य किया गया है।

एईआरए के तहत, केंद्र एक हवाईअड्डे को एक प्रमुख हवाईअड्डे के रूप में नामित कर सकता है, यदि इसका वार्षिक यात्री यातायात कम से कम 35 लाख है।

केंद्र सरकार को एक अधिसूचना के माध्यम से किसी भी हवाईअड्डे को एक प्रमुख हवाईअड्डे के रूप में नामित करने का भी अधिकार है।

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान 23 अक्टूबर को श्रीनगर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय उड़ान संचालन का उद्घाटन किया था। अमित शाह ने श्रीनगर से शारजाह और यूएई के लिए भी सीधी उड़ान सेवा का उद्घाटन किया था। इसी के साथ एक दशक से अधिक समय बाद एक बार फिर कश्मीर से संयुक्त अरब अमीरात के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत हुई है।

Related Posts

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दशहरा कार्यक्रम के दौरान…

Continue reading
‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!
  • TN15TN15
  • October 20, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के दुशान्बे…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

  • By TN15
  • October 21, 2026
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

  • By TN15
  • October 21, 2026
चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

  • By TN15
  • October 21, 2026
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

  • By TN15
  • October 21, 2026
CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

  • By TN15
  • October 21, 2026
परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?