बिहार में बीते 24 घंटों में कोरोना के 77 मामले

पटना | बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 77 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ, राज्य में कुल सक्रिय मामले 215 हो गए हैं।

गया में कुल 29 मामले, पटना में 27 मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा, जहानाबाद में चार मामले दर्ज किए गए, नालंदा और समस्तीपुर में 3-3, सुपौल और मुजफ्फरपुर में 2, जबकि औरंगाबाद, दरभंगा, किशनगंज, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली और पश्चिम चंपारण जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया।

गया में मगध मेडिकल कॉलेज के एक बैंक के कर्मचारी, एक डॉक्टर और एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महज चार दिनों में यह दोगुना हो गया है।

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक किसी भी ओमिक्रॉन मामले की पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में हालांकि जीनोम सीक्वेंसींग टेस्ट सुविधा का अभाव है, जो कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगाने के लिए आवश्यक है।

इस बीच, एहतियात के तौर पर, राज्य सरकार ने नए साल से पहले पार्क, प्राणी उद्यान और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया है। ये स्थान 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक जनता के लिए बंद रहेंगे।

Related Posts

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

Continue reading
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “