लेफ्टिनेंट नवनीत कौर सुपुत्री श्रीमती राजविंदर कौर एवं श्री हरदेव सिंह निवासी ग्राम ब्राह्मणवाला पोस्ट हरगनपुर तहसील नगीना जिला बिजनौर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर आर मोरारका स्कूल बूंदगी से वर्ष 2020 में प्राप्त की । उसके पश्चात उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन चितकारा यूनिवर्सिटी से उत्तीर्ण की । जहां पर वो एन सी सी एयर विंग की कैडेट रही । वहां पर उन्हें अपने चौथे वर्ष में अमेरिका की एक मल्टी नेशनल कम्पनी में 14 लाख वार्षिक वेतन पर छः महीने तक कार्य किया। लेकिन उनके दिल और दिमाग में भारतीय सेना में जाने का ही जुनून था । सेना में जाने के लिए उन्होंने अपना साक्षात्कार पहले ही प्रयास में 17 जून 2024 को उत्तीर्ण किया जिसमें उन्होंने आल इंडिया रैंक 8वी प्राप्त की । तत्पश्चात उन्होंने ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया का प्रशिक्षण लेकर 06 सितंबर 2025 को भारतीय सेना की सेना की आयुध कोर में लेफ्टिनेंट पद पर प्राप्त किया । उनके दो भाई हैं तथा दादाजी और पिताजी किसान हैं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माताजी पिताजी तथा विशेषकर अपने दादाजी पूर्व सैनिक बग्गा सिंह जी को दिया जिनकी प्रेरणा से वो सेना में एक अधिकारी के रूप में जाने में सफल हो सकी ।
आज जिलाधिकारी महोदया ने उन्हें अपने कार्यालय आमंत्रित कर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएं की । इस अवसर पर उनके साथ जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टेन अनिल कुमार गुप्ता के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल रहे ।








