प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्यमंत्री

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। विकसित भारत (@2047 मा० प्रधानमंत्री जी की एक दूरदर्शी पहल है। जिसका उद्देश्य भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है यह मिशन समावेशी विकास तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति पर आधारित विकसित भारत @ 2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने व पथ प्रदर्शन के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाए जाना प्रस्तावित है। यह विजन डॉक्यूमेंट तीन थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर-कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आई०टी० एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर एवं ग्रामीण विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान करते हुए तैयार किया जाएगा।
विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण की दिशा में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 अभियान की शुरुआत दिनांक 09.09.2025 को जनपद में दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन के साथ किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ डॉ भीमराव अंबेडकर विकास भवन स्थित सभागार बिजनौर में दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रबुद्धजनों के स्वागत के साथ किया गया। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 अभियान के दृष्टिगत शासन स्तर से नामित मित प्रबुद्ध जनों श्री सुधीर कुमार सेवानिवृत्त आई०पी०एस०, श्री हृदय शंकर सिंह, सेवानिवृत्त, प्रोफेसर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, श्री राजीव जैन सेवानिवृत्त, मुख्य अभियंता स्तर 1 द्वारा अभियान की जन जागरूकता के लिए विभिन्न लक्षित समूहों, व्यवसाय उद्यमी, कृषक, महिला स्वयंसेवी संगठन, मीडिया आम जनमानस के साथ विगत 08 वर्षों में प्रदेश की विकास के लिए रोड मैप पर चर्चा की गई इस अभियान हेतु नागरिकों के फीडबैक प्राप्त करने हेतु एक पोर्टल विकसित किया गया है। जिस पर QR कोड के माध्यम से फीडबैक दिया जा सकेगा, समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान की कार्यशाला में जनपद के नामित प्रबुद्ध जनों द्वारा संवाद कार्यक्रम में विजन डॉक्यूमेंट के बारे में एवं उपस्थित आम जनमानस को QR कोड के माध्यम अपने सुझाव व्यक्त करने के लिए कहा गया। विभिन्न कृषकों एवं उद्यमियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।
अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला का समापन किया गया।
कार्यशाला में शासन स्तर से नामित प्रबुद्धजन श्री सुधीर कुमार सेवानिवृत्त आई०पी०एस०, हृदय शंकर सिंह, सेवानिवृत्त, प्रोफेसर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, राजीव जैन सेवानिवृत्त, मुख्य अभियंता स्तर-1 तथा जनपद से पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री रचना गुप्ता जिला विकास अधिकारी, घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक, अमित जुरैल उपायुक्त उद्योग, जयकरण यादव जिला विद्यालय निरीक्षक, वीरेन्द्र यादव उपायुक्त, स्वतः रोजगार, श्री जागेश्वर जिला समाज कल्याण अधिकारी, आर०एन० वर्मा जिला उद्यान अधिकारी, कु० लक्ष्मी देवी एवं धर्मवीर सिंह जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अन्य अधिकारी गण, उद्यमी, कृषक, महिला समूह, स्वयं सेवी संगठन एवं मीडिया, शिक्षक आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चंदे में कथित हेरफेर…

    Continue reading
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से पुलिस की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन