ग्रेटर नोएडा। जेपी ग्रीन सोसाइटी में स्थित बिल्डर के मेंटेनेंस ऑफिस के मैनेजर कर्नल शेखर का किया 2 घंटे घेराव- मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल- एसीपी थाना बीटा 2 ने बिल्डर को प्राधिकरण के स्टे आदेश के अनुपालन की हिदायत- जेपी ग्रीन सोसाइटी में स्टार कोर्ट क्लस्टर की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों निवासियों ने बिल्डर के मेंटेनेंस दफ्तर पर नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आज सुबह 10:00 बजे शुरू कर दिया दफ्तर के अंदर मेंटेनेंस के इंचार्ज मैनेजर कर्नल शेखर का घेराव करते हुए मांग की कि निवासियों के मीटर में बढ़ी हुई मेंटेनेंस चार्ज की रिप्रोग्रामिंग को वापस किया जाए।
गौरतलब है कि जेपी बिल्डर ने मनमानी करते हुए कानूनी अधिकार वाली संस्था अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन को दरकिनार करते हुए जेपी ग्रीन सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज₹3.65 पैसे प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर ₹5 कर दिए जिसमें 18% जीएसटी अलग से है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने उपस्थित निवासियों एवं मैनेजर को संबोधित करते हुए कहा कि अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट एक्ट के तहत एक कानूनी विधिक संस्था है जिसमें ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के कामन एरिया की देखरेख के समस्त अधिकार निहित हैं इन अधिकारों को कानूनन बायपास नहीं किया जा सकता परंतु बिल्डर ने अपनी आदत के अनुसार मनमानी करते हुए तानाशाही करते हुए अपनी डोमिनेंट पोजीशन का फायदा उठाते हुए निवासियों के प्रीपेड मीटर से मनमाने बढे हुए मेंटेनेंस चार्ज की रिप्रोग्रामिंग कर दी और 1 अप्रैल 2025 की तारीख से लागू करते हुए हजारों रुपए निवासियों के मीटर से काटने शुरू कर दिए इस घटना से निवासियों में रोष फैल गया यह कार्रवाई बिल्डर ने इस तथ्य के बावजूद की कि स्टार कोर्ट अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन बढे हुए मेंटेनेंस चार्ज के नोटिस के विरुद्ध प्राधिकरण से स्थगन आदेश ले आई है, स्थगन आदेश की बिल्डर ने कोई परवाह नहीं की 9 सितंबर को भी इस संबंध में निवासियों ने अपना आक्रोश जाहिर किया था और स्थानीय पुलिस की मध्यस्थता में फैसला हुआ था कि कंपनी के मालिक रेजोल्यूशन प्रोफेशनल भुवन मदान से सभी मुद्दों पर बातचीत और सहमति के आधार पर ही आगे बढ़ा जाएगा। और तब तक निवासियों के मीटर से कोई कटौती नहीं की जाएगी परंतु बिल्डर ने अगले दिन से ही समझौते का उल्लंघन करते हुए कटौती जारी रखें इस घटना से निवासियों में और आक्रोश बढ़ गया निवासियों ने आज घेराव करते हुए बीटा टू के एसीपी की मध्यस्थता में बातचीत की बातचीत में एसीपी ने स्पष्ट रूप से बिल्डर को वापस पुराने चार्ज की रिप्रोग्रामिंग करने के आदेश दिए हैं बिल्डर ने आज 2:00 बजे तक का समय मांगा है। घेराव के समय उपस्थित उमेश भाटी ने कहा कि यह बिल्डर मनमानी कर रहा है किसी कानून की परवाह नहीं कर रहा किसी स्टे आदेश की परवाह नहीं कर रहा पुलिस की बात की भी परवाह नहीं कर रहा है हम इस बात को लेकर पूरी तरह दृढ़ हैं कि हम अपने अधिकारों पर कायम रहेंगे उन्हें लागू करा कर रहेंगे कोई अन्याय नहीं सहेंगे और बड़े हुए चार्ज वापस करा कर रहेंगे और स्टे आदेश का अनुपालन करा कर रहेंगे। धरना प्रदर्शन घेराव के समय सुरेंद्र खुल्लर विजयलक्ष्मी मूलचंद शर्मा गोपाल चतुर्वेदी सोनिया शर्मा हरीश सिंघल नरेंद्र कुमार रविंद्र कुमार अजय कुमार सिंह संजय शर्मा सपना कुमार त्रिलोचन सिंह आरके सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में निवासी उपस्थित रहे।








