लाल किले से चोरी हो गया सोने का कलश!

नई दिल्ली। भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला भारत की बड़ी धरोहर है। लाल किला भारत के मान, सम्मान तथा गौरव का प्रतीक है। किसी सिरफिरे चोर ने लाल किले को निशाना बना डाला है। अज्ञात चोर लाल किले से एक बहुमूल्य कलश को चोरी करके ले गया है। लाल किले से जिस कलश को चोरी किया गया है वह कलश सोने का है। लाल किले से चोरी किए गए सोने के कलश के ऊपर हीरे भी जड़े हुए हैं।

रात में लाल किले से चुरा लिया सोने का कलश

दिल्ली के लाल किले से सोने का कलश चोरी होने की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस ने दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस भी इस घटना को लेकर हैरान तथा परेशान है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लाल किले पर जैन समाज का धार्मिक आयोजन आयोजित किया गया था। इस धार्मिक आयोजन में पूजा के स्थान पर सोने का हीरा जडित कलश रखा गया था। मौका देखकर किसी अज्ञात चोर ने सोने का कलश चोरी कर लिया। इस चोरी का पता चलते ही धार्मिक आयोजन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई।

क्या है लाल किले से चोरी का मामला?

आपको बता दें कि लाल किला भारत की बहुत बड़ी धरोहर है। लाल किले से कीमती कलश की चोरी होना बहुत बड़ी घटना है। लाल किले से जिस कलश की चोरी की चोरी की गई है उस कलश की कीमत एक करोड़ रुपए से भी अधिक है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऐतिहासिक लाल किला में जैन धर्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी में हीरा जड़ित 760 ग्राम के सोने के कलश को भी शामिल किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों की पहले से ही इस बेशकीमती सोने के कलश पर नजर रही होगी। भीड़-भाड़ में मौका मिलते ही चोरों ने इसपर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि लाल किला हाई-सिक्योरिटी जोन है। सुरक्षा के लिहाज से रेड फोर्ट कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरे भी लगे रहते हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बावजूद चोरों ने चोरी के बड़े कांड को अंजाम दे दिया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!