देव मणि शुक्ल
नोएडा थाना एक्सप्रेस – वे क्षेत्र के अंतर्गत पंकज पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम बघौल, थाना वजीरगंज, बदायूं वर्तमान पता भोपानी मोड़, फरीदाबाद (हरियाणा) अपने दोस्तों के साथ ग्राम याकुतपुर के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था व मछली पकड़ने के बाद यमुना नदी में नहाते समय पानी की अधिक गहराई में जाने के कारण बाहर नहीं आ सका। व दिनांक 26/08/2025 को तुषार पुत्र स्व0 राजेश निवासी कस्बा व थाना बछरायूं, अमरोहा वर्तमान पता ग्राम छपरौली, थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर अपने दोस्तों के साथ ग्राम मंगरौली के पास डूब क्षेत्र में नहर में नहाने गया था, नहाते समय तुषार नहर के दूसरे किनारे पर चला गया व वापस आते समय पानी की गहराई में चला गया। तुषार के दोस्तों द्वारा बचाने का प्रयास किया लेकिन तुषार की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। तलाश करने के बाद तुषार के शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पंकज के शव की तलाश करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।







