‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ अभियान के तहत तुषार गांधी मुज्जफरपुर पहुंचे

बिहार में केंद्र सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग द्वारा वोटचोरी ही नहीं, लोकतंत्र को चुराने की कोशिश की जा रही है
-तुषार गांधी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय पर एफ आई आर कराएंगे तुषार गांधी

“बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार” कार्यक्रम का आयोजन जन विकास शक्ति संगठन, बिहार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना देवी तथा संचालन अजय साहनी (महासचिव, जे वी एस एस) ने किया।
हम भारत के लोग के राष्ट्रीय संयोजक और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल वोट की चोरी नहीं बल्कि लोकतंत्र को खारिज करने का प्रयास है। पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब पूरा बिहार चुनाव आयोग के खिलाफ खड़ा हो गया है।
तुषार गांधी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा दिए गए विज्ञापन में वि. दा. सावरकर की फोटो राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर प्रकाशित किए जाने पर आपत्ति करते हुए कहा कि वे बापू की हत्या के मामले में आरोपी वि. दा. सावरकर के विज्ञापन दिए जाने को लेकर किए गए
फ्लैग कोड वॉयलेशन और राष्ट्रपिता की अवमानना को लेकर एफ आई आर दर्ज कराएंगे।
उन्होंने कहा कि पहली बार लाल किले से किसी प्रधानमंत्री ने उस आरएसएस के कसीदे पढ़े हैं जो बापू की हत्या की प्रेरणाश्रोत रही है और जिस संगठन पर सरदार पटेल ने पाबंदी लगाई थी।
सभा को संबोधित करते हुए
किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसान और मजदूर विरोधी केन्द्र और राज्य सरकार को सबक सिखाने के लिए वोट दें।
उन्होंने कहा कि किसानों की ताकत के आगे बार-बार सरकारों को झुकना पड़ा है। तीन किसान विरोधी कानूनों को मोदी सरकार द्वारा वापस लेना पड़ा। कर्नाटक सरकार द्वारा देवनहल्ली के 13 गांव के किसानों ने भूमि अधिग्रहण के नोटिफिकेशन को रद्द कराया तथा इसी सप्ताह पंजाब सरकार से लैंड पूलिंग पॉलिसी को रद्द कराकर 65 हजार एकड़ भूमि वापस कराई।
डॉ सुनीलम ने कहा कि अब बिहार में मंडी व्यवस्था बहाल कराना तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी किसानों को दिलाना किसान आंदोलन का संकल्प है।
मैग्सेसे विजेता प्रो. संदीप पांडेय ने कहा कि देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू होनी चाहिए, ताकि अमीर और गरीब दोनों वर्गों के बच्चों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
मुम्बई से सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डी, केंद्रित गांधी स्मारक निधि के उपाध्यक्ष कुमार शुभमूर्ति, दिल्ली से समाजवादी चिंतक विजय प्रताप, यात्रा संयोजक शाहिद कमाल, आलोक, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अखिलेश, टीपू सुल्तान, नंदलाल एवं कार्यक्रम आयोजक अजय साहनी
ने सभा को संबोधित किया ।
कार्यक्रम में कोसी नव निर्माण मंच से महेंद्र यादव, सुधा देवी, प्रमिला देवी, गौतम यादव, राजों देवी, रीता देवी, प्रेमसागर यादव व पप्पू कुमार सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यात्रा कल 19 अगस्त को पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया में, 20 अगस्त को सिवान शहर, 21 अगस्त को गया में, 22 अगस्त को मसौढ़ी और पटना, 23 को कटिहार में रहेगी । उल्लेखनीय है कि यह यात्रा का दूसरा चरण है, पहले चरण की यात्रा 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया और भागलपुर में दौरा किया था ।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है