एमवीए प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से मुलाकात : महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुनाव

मुंबई|(एमवीए) के वरिष्ठ मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की जिसमे आगामी महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए मंजूरी की मांग की। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना), नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट (कांग्रेस) ने कोश्यारी से मुलाकात के दौरान 10 महीने से खाली पड़े महत्वपूर्ण पद के के लिए चुनाव पर चर्चा की।

तत्कालीन अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य कांग्रेस प्रमुख के रूप में नियुक्त होने के बाद इस्तीफा दे दिया था और तब से राकांपा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान संकेतों के अनुसार, राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर को ख़त्म होने से पहले स्पीकर का चुनाव अगले कुछ दिनों में ध्वनि मत से होने की संभावना है।

थोराट, (जो कांग्रेस विधायक दल के नेता भी हैं) ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का एक पत्र राज्यपाल को सौंपा है।

राज्यपाल ने अपनी ओर से गुप्त मतदान के बजाय ध्वनि मत से चुनाव कराने के बारे में विधायी नियमों में संशोधन का विवरण मांगा है।

थोराट ने मीडियाकर्मियों से कहा, “राज्यपाल ने हमें सूचित किया है कि वह इस विषय में चर्चा करेंगे व साथ ही कानूनी विशेषज्ञों से और जानकारी लेंगे और सोमवार तक अपने फैसले से अवगत कराएंगे।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!