नगर के विकास को लेकर मंत्री ने 38 योजनाओं का किया शिलान्यास

नगर निगम क्षेत्र के संपूर्ण एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हूं: मेयर

मोतिहारी। आज मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग से स्वीकृत कुल 38 योजनाओं का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन सभी योजनाओं की कुल अनुमानित लागत 16,16,61,835.00 (सोलह करोड़ सोलह लाख इकसठ हजार आठ सौ पैंतीस रुपए) है। इन योजनाओं में प्रमुख रूप से सड़क निर्माण, नाला निर्माण एवं 5 पार्कों का विकास कार्य शामिल है।
उक्त सभी योजनाओं का
शिलान्यास का बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा एवं सांसद राधामोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रीति कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि यह योजनाएं नगर क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाएंगी और नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के संपूर्ण एवं सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर ढाका विधायक पवन जायसवाल, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद मौजूद थे। वहीं नगर निगम आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर निगम के सभी पार्षदगण भी उपस्थित रहे। जिन्होंने सामूहिक रूप से नगर के विकास में सहयोग एवं समर्थन का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर नगर निगम के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी उपस्थित रहे। यह आयोजन नगर के विकास के प्रति राज्य सरकार एवं नगर निगम की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!