स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी ठोकर, बच्चे की मौत

सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी की हो रही है तलाश

मोतिहारी । तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने स्कूल जा रहे मासूम बच्चे को टक्कर मार दिया। इस सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र गोलू की मौत हो गई। यह हादसा पहाड़पुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश चौक के पास हुई। मृतक की पहचान सीता गांव निवासी दिनेश पटेल के बेटे गोलू कुमार (12) के रूप में हुई है। वह दिल्ली पब्लिक स्कूल, पहाड़पुर में पढ़ता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
बताया जा रहा है कि गोलू रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने कहा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि फरार ड्राइवर और गाड़ी की पहचान की जा सके। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
गोलू की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू न सिर्फ उनका इकलौता बेटा था, बल्कि परिवार की उम्मीदों का केंद्र भी। स्कूल में भी शिक्षक और सहपाठी गहरे शोक में डूबे हैं।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’