18 जुलाई को मोतिहारी में पीएम मोदी की जनसभा बनाएगी रिकॉर्ड : मंगल पांडेय

मोतिहारी। आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोंक चुकी है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं का दौरा और निरीक्षण लगातार जारी है। सोमवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने सभा स्थल का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। प्रेस वार्ता में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों में छठी बार चंपारण आ रहे हैं, और इस बार की जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि “इस बार के कार्यक्रम में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर लगाया जा रहा हैंगर अब तक के सभी आयोजनों से भव्य होगा।”

मंत्री पांडेय ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक बिहार में 70 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। “बिहार के विकास के बिना पूर्वोत्तर भारत का विकास अधूरा है,” उन्होंने यह भी जोड़ा।

भाजपा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि इस जनसभा में चंपारण, शिवहर और साहेबगंज सहित 24 विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम बिहार के अब तक के सभी राजनीतिक आयोजनों में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!