पश्चिम चम्पारण/बेतिया। विश्व हिन्दू परिषद “बजरंग दल” सेवा विभाग के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत बानुछापर मुक्ति घाट की सफाई विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया। यह सेवा सप्ताह 1 जुलाई से 8 जुलाई तक चलेगा। इस सेवा सप्ताह के माध्यम से आगामी दिनों में वृक्षारोपण व मेडिकल जांच शिविर भी लगाने की योजना है।
बानु छापर स्थित मुक्तिधाम की सफाई एवं शिव मंदिर की सफाई जिला सेवा प्रमुख सुधांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। आगामी पूरे उत्तर बिहार में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसमें बेतिया जिला के तरफ से स्वच्छता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम होना है इसी दौरान आज मुक्तिधाम की सफाई की गई इस कार्यक्रम में
जिला सेवा प्रमुख सुधांशू राज श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री जितेन्द्र श्रीवास्तव, जिला सह संयोजक दीपू शर्मा, जिला सुरक्षा प्रमुख नवीन दुबे शामिल रहे। इस पुनीत कार्य के लिए विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री रमण गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।








