शहरी नदी प्रबंधन योजना की कार्यशाला का किया गया आयोजन

बिजनौर । नमामि गंगे के अंतर्गत शहरी नदी प्रबंधन योजना को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में नदियों के स्वरूप और रखरखाव के प्रति जागरूकता पर तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया,साथ ही नदियों के स्वरूप को बनाए रखने के लिए सुझावो का आदान प्रदान भी किया गया।

विकास भवन के सभागार में शहरी नदी प्रबंधन योजना पर बिजनौर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती इंदिरा सिंह की अध्यक्षता व ईओ विकास कुमार के संचालन में कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में शहरी प्रबंधन योजना के विशेषज्ञ चंद्रशेखर सिंहा ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए जिले की नदियों के प्रबंधन पर बल दिया,उन्होंने शहरों के जल प्रबंधन के साथ बहु उपयोग पर बल दिया। राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान की पर्यावरण विशेषज्ञ सिमरन प्रीत कौर ने नदियों को स्वच्छ और अविरल रखने की प्रस्तावित योजना पर कार्यशाला में सुझाव मांगे,साथ ही नदियों के संरक्षण के साथ धार्मिक व पर्यटन गतिविधियों के दौरान जागरूकता पर बल दिया।

कार्यशाला में शहरी नदी प्रबंधन योजना से जुड़े जीआईएस विशेषज्ञ बनीब्रता चौधरी ने नदियों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ बीरबल सिंह ने पर्यावरण के लिए प्लास्टिक के प्रयोग पर चिंता जताई,साथ ही पेयजल का सही उपयोग किए जाने पर बल दिया। व्यापारी नेता मुनीश त्यागी ने गंगा व मालन नदी किनारे स्थित कण्व आश्रम के विकास और नदियों में जमा सिल्ट को निकलवाने पर बल दिया। पत्रकार ज्योति लाल शर्मा ने नदियों के किनारे धार्मिक अनुष्ठान में प्रयुक्त सामग्री के निस्तारण में धर्मगुरूओं का सहयोग लेने और नगर वन बनाए जाने पर बल दिया।
कार्यशाला में जिला कृषि अधिकारी ने नदियों के किनारे बसे गौव में जैविक खेती के प्रति जागरूकता के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।कार्यशाला में सुश्री संध्या रस्तोगी,पीपी फाउंडेशन के विक्रांत शर्मा,सुधीर अग्रवाल, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, अवर अभियंता गौरव शर्मा, प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन हरीश गंगवार ,जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक अमित कुमार भी शामिल रहे। कार्यशाला में पालिका चेयरमैन श्रीमती इंदिरा सिंह व ईओ विकास कुमार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जल के प्रति संवेदनशील बनाने , शहर भर में जल और स्वच्छता प्रबंधन के लिए नीति सिद्धांत, नवीन तकनीक और कार्यान्वयन रणनीतियां स्थापित करना है, जो जल और अपशिष्ट-विवेकपूर्ण समाज की नींव रखेंगे।

  • Related Posts

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading
    10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    पुलिस दमन के बावजूद किसान संघर्ष जारी रहेगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?

    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द

    • By TN15
    • August 17, 2026
    छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द