अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीरू की पत्नी ने ही कराई उसकी हत्या
कहा जाता है कि अपराधी कितना भी शातिर हो पर कोई न कोई सबूत छोड़ ही देता है। वीरू जाटव हत्याकांड में भी ऐसा ही हुआ। सबूत खुद अपराधी का बेटा बन गया। वीरू की पत्नी को अपने प्रेमी और उसके दोस्तों को अपने पिता की हत्या करते इसके बेटे ने देख लिया था अब उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया है। एक निजी चैनल को उसने बताया कि कैसे उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की।
दरअसल अलवर के वीरू जाटव हत्याकांड में 8 जून की रात खेरली में वीरू की हत्या उसकी पत्नी अनीता और उसके प्रेमी काशी ने मिलकर की। अनीता ने काशी के साथ मिलकर 2 लाख रुपये की सुपारी देकर चार दोस्तों के साथ हत्या की साजिश रची। रात को अनीता ने वीरू को नींद की गोली मिलाकर शिकंजी पिलाई और दरवाजे खुले छोड़े। काशी और उसके साथियों ने तकिए से वीरू का मुंह दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान वीरू का बेटा जाग गया और उसने घटना देख ली। अनीता ने उसे डराकर चुप रहने को कहा। बेटे ने बाद में पुलिस को यह बात बताई, जिससे साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने 150 से अधिक CCTV फुटेज और कॉल डिटेल्स की जांच कर अनीता, काशी और एक अन्य आरोपी बृजेश को गिरफ्तार किया, जबकि तीन आरोपी फरार हैं।








