४० उम्मीदवारों की सहमति, कांग्रेस बैठक ख़तम : सी ई सी

नई दिल्ली| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-२०२२ में कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार को हुई। वर्चुअल तौर पर आयोजित इस सीईसी में करीब 40 उम्मीदवारों को तय किया गया । पिछली बैठक में 50 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगी थी।

कांग्रेस इस चुनाव के जरिए राज्य में अपनी खोई सियासी जमीन पाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश की सत्ता पर जोर-शोर से चुनावी अभियान चला रही हैं। गुरुवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर राम मंदिर के नाम पर बीजेपी पर चंदे की जमीन का घोटाला करने के बड़े आरोप भी लगाए। जिसमे उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 2 सालों से यूपी में सिर्फ कांग्रेस पार्टी जमीन पर संघर्ष कर रही है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा भी किया था। उम्मीद है अब तक तय किए गए उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं के नाम पुरुषो की तुलना म अधिक होंगे | हालांकि पार्टी में टिकट मांगने वाले ज्यादातर उम्मीदवार पुरुष हैं, ऐसे में महिला उम्मीदवारों की दावेदारी कितनी सफल हो पाती है यह देखना होगा।

गौरतलब है कि यूपी की सत्ता से करीब तीन दशक से दूर रही कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रियंका प्रयास कर रही हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की 403 सीटों में केवल सात सीटें जीत सकी थीं, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में केवल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ही रायबरेली से जीत मिली थी। जबकि राहुल गांधी अपनी अमेठी की सीट भी नहीं बचा पाए थे। जिसके 2 साल के बाद पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा किया।

Related Posts

जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

ऋषी तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने…

Continue reading
नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

ऋषी तिवारी भारत की राजनीति और उसकी सरकारों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

  • By TN15
  • June 9, 2026
जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

  • By TN15
  • June 9, 2026
नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

  • By TN15
  • June 9, 2026
आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

  • By TN15
  • June 9, 2026
TMC प्रमुख ममता बनर्जी से बगावत पर सांसद काकोली घोष का बड़ा बयान, बोलीं – ‘मेरा सिर कटेगा लेकिन…’

अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

  • By TN15
  • June 9, 2026
अंजना ओम कश्यप मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का वीडियो हटवाने से इनकार!

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल