1.80 लाख बच्चों को पिलायी जाएगी विटामिन ‘ए’ की खुराक

20 जनवरी तक चलेगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह
विटामिन ‘ए’ से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : डा. नीरज त्यागी

नोएडा । बाल स्वास्थ्य पोषण माह में जनपद के नौ माह से पांच साल की उम्र तक के करीब 1.80 लाख बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलायी जाएगी। जनपद के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र होशियारपुर में बुधवार को इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने बच्चों को विटामन ‘ए’ की खुराक पिलाकर किया। 22 दिसम्बर से शुरू हुआ अभियान 20 जनवरी 2022 तक चलेगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज त्यागी ने बताया-बाल स्वास्थ्य पोषण माह में जनपद में नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों के लिए विटामिन ‘ए’ सम्पूरण कार्यक्रम का आयोजन जा रहा है। कार्यक्रम के तहत उन्हें विटामिन ‘ए’ की खुराक से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने बताया विटामिन ‘ए’ वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षंमता को बढ़ाता है। कोविड19 से बचाव में रोग प्रतिरोधक क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका है। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की  नौ खुराक दिये जाने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिससे वह स्वस्थ व पोषित रहते हैं।
उन्होंने बताया एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रत्येक बुधवार और शनिवार को बच्चों को टीकाकरण केंद्रों पर विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाई जाएगी। शहरी/ ग्राम्य स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम अपने क्षेत्र के बच्चों को दवा पिलाएंगी। नौ से 12 माह तक के बच्चों को एक एमएल, एक से पांच साल तक के बच्चों को दो एमएल दवा दी जानी है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सत्र पर छह माह से पांच साल तक के बच्चों को एनिमिया से बचाने के लिए  आईएफए (आयरन- फोलिक एसिड) सिरप भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया जिले में करीब 1.80 लाख बच्चों को दवा पिलाए जाने का लक्ष्य है।
डा. त्यागी ने बताया अभियान 20 जनवरी तक चलेगा। अभियान में यदि कोई क्षेत्र छूट जाता है तो उसके लिए अलग से अभियान चलाकर दवा पिलायी जाएगी। सभी टीम को निर्देशित किया गया है कि अभियान में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें और सेनिटाइजेशन भी करती रहें। एएनएम को निर्देशित किया गया है कि दवा पिलाने के बाद बच्चों के टीकाकरण कार्ड में भी इसको अंकित करें।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?