दिघरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘मोबाइल से शिक्षा’ कार्यक्रम की हुई लॉन्चिंग 

गर्मी की छुट्टी में बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए हुई नई पहल‌ 

रामजी कुमार

समस्तीपुर। वर्तमान समय में मोबाइल से बच्चों की गहरी अभिरुचि को देखते हुए शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा पूसा समस्तीपुर में ‘मोबाइल से शिक्षा’ कार्यक्रम की लाॅन्चिंग की गयी। इस कार्यक्रम में वर्ग नवम् से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को मोबाइल से पढ़ाई व परीक्षा देने के संबंध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक व संचालक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बच्चों को बताया कि पीएम इ विद्या का फ्री डीटीएच चैनल 65 पर वर्ग नवम् और दशम् के लिए तथा चैनल 66 पर  ग्यारहवीं और चैनल 67 पर बारहवीं कक्षा की पढ़ाई 24 घंटे व सातों दिन होती है। यह केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना की ओर से संचालित किए जाते हैं। इसे मोबाइल में भी पीएम इ विद्या ऐप डाउनलोड कर लाइव देखा जा सकता है। उन्होंने सभी बच्चों के मोबाइल में उक्त ऐप का इंस्टॉलेशन कराया। इसके अलावे विद्यालय के शिक्षकों से ऑनलाइन की कक्षा में जुड़ने और ऑनलाइन परीक्षा देने की तकनीक को बारीकि से बताया गया। तत्पश्चात बच्चों का हिंदी विषय का आनलाइन टेस्ट ली गयी, जिसे बच्चों ने उत्साहपूर्वक पूरा किया। मोबाइल पर पढ़ाई और परीक्षा की तकनीकियों को समझकर तथा उसका उपयोग कर बच्चे काफी प्रसन्न दिख रहे थे। विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया की गर्मी की छुट्टी में विद्यार्थियों को घर बैठे नियमित पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए यह पहल की गई है। इस अवसर पर प्रारंभ में प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार राय, अध्यापक उमेश कुमार पंडित और नवीन कुमार ने मोबाइल के सदुपयोग पर चर्चा करते हुए उक्त कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया