मुख्यमंत्री ने पटना जिले में विभिन्न सड़कों का किया निरीक्षण

 दिए आवश्यक निर्देश

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पथों का निरीक्षण किया। उन्होंने हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य का जायजा लिया। यह सड़क तुरहा टोली, कुही मोड़, खिरनीचक मोड़, रघुरामपुर पुल, डीपीएस स्कूल, लोदीपुर और चांदमारी होते हुए उसरी-छितनावां मार्ग से जुड़ती है। इस मार्ग का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने पूर्व में प्रगति यात्रा के दौरान किया था।

इस चौड़ीकरण कार्य से उसरी-छितनावां, शिवाला, नौबतपुर, बिकम, पाली, जहानाबाद और आरा की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिवाला आरओबी का निरीक्षण किया तथा वहां बन रहे पथ की जानकारी भी ली। उन्होंने चांदमारी गांव, सैनिक मोड़ और दानापुर क्षेत्र में चल रहे सड़क एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अवकाश कुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुए…

    Continue reading
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    नई दिल्ली। हमारे समाज  के लिए हमेशा समर्पित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार