भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के समर्थन में मोतिहारी में तिरंगा मार्च

 पटाखे फोड़े व मिठाई बांटे

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक जैसी साहसिक कार्रवाई के समर्थन में आज यहां टीम दिव्यांशु भारद्वाज के सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा मार्च निकाला। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और गांधी चौक पर समाप्त हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटी और भारत सरकार एवं भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट किया।
बता दें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों द्वारा निर्दोष भारतीय पर्यटकों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया। आतंकियों ने धर्म पूछकर जिस अमानवीय ढंग से पर्यटकों को निशाना बनाया, उसने देशवासियों में रोष और पीड़ा पैदा की।
इस जघन्य हमले के जवाब में आज भारतीय सेना ने सशक्त और निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के भीतर सक्रिय नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला कर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति और आत्मरक्षा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे समस्त देशवासियों को विशेषकर उन लोगों को, जो बदले की भावना से उद्वेलित थे, एक प्रकार का मानसिक संतोष मिला है।
युवाओं ने यह संदेश दिया कि देश की जनता भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आतंकवाद के विरुद्ध सरकार की हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन करती है। मौके पर अखिलेश्वर मिश्रा राहुल कुमार, जहांवी शेखर, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, भानु कुमार, मुकुल कुमार, हसन जहांगीर, आर्यन सिंह, रविश कुमार, विकाश तिवारी, अंकित कुमार, कुंदन कुमार, मुकुंद कुमार, जरार अली, आफसार अली, बिकाऊ जी, तरुण सागर, पार्थ सारथी, अमन सारथी, कुमार सौरभ, आशुतोष अग्रहरि, अविनाश ओझा, प्रीतम कुमार, पंकज कुमार, रोहित कुमार, इफ़्तेख़ार अहमद, दीपक कुमार, पिंटू परवेज आलम , राकेश कुमार, गोलू सोमू सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?