लेफ्टिनेंट विनय नरवाल वापीस तो नही आ सकता, लेकिन….?

भारतीय सेना के ओप्रेशन सिंदूर ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों के परिजनों के जख्मों पर सिंदूर का मलहम लगाया

करनाल, (विसु)। जब-जब इन गद्दारो ने हमारे देश मे घूसने की कौशिश की और जब-जब इन्होंने हमारे देश का नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है, तब-तब हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करारा जवाब दिया है। इन्होंने हमारे 26 मारे है और हमारे देश की सेना ने 75 से अधिक को मौत के घाट उतारा है। हमें हमारी सेना पर गर्व व मोदी जी पर नाज है। ये कहना है भारतीय नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ माया देवी का कहना है। माया देवी देर रात को पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा की गई कार्यवाही के बाद खास बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि उनके पति भी एयर फोर्स से रिटार्यड हुए है और दो जंगे भी उन्होंने लड़ी है। उन्होंने बताया कि उनके ससुर भी आर्मी से सेवानिवृत हुए है, उनका पूरा परिवार सेना में सेवा देता आ रहा है और देता रहेगा। विनय की बुआ ने बताया कि जो हमारा नुकसान हुआ है वो वापिस नही आ सकता, लेकिन हमारी सेना की जवाबी कार्रवाही से हमारे कलेजे को ठंड जरूर पड़ी है और विनय नरवाल भी ईश्वर के चरणों में खुश जरूर हुआ होगा। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा वापिस नही आ सकता यह भी पता है, इतना कहतें ही विनय की बुआ भावुक होकर रो पड़ती है, लेकिन भरे गले से उनका कहना है कि मैं भी एक सैनिक की पत्नी हूं। मैं अपनी भारतीय सैनिकों का होसला बढ़ाना चाहती हूं अगर हमें मौका मिला तो हम अपने सैनिकों की मदद करने के लिए तैयार है। उनका कहना था हमें पूरा विश्वास था मोदी जी पर कि वो पहलगाम में आंतकी हमलें में मारे गए नौजवानों का बदला जरूर लेगें जो उन्होंने कर दिखाया। उन्होंने कहा आंतकवादियों ने हमारी बेटीयों-बहनों की मांग को उजाड़ा है। इसका बदला लेते हुए हमारी सेना ने ऑप्रेशन सिंदूर चलाकर सिद्ध कर दिया है कि हमारा एक मारोगें तो तुम्हारें सौ मार दिए जाएगें। इस मौके पर परिवार के लोगों ने सेना द्वारा की गई कार्यवाही प्रसंशा की। इस मौके पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता ने बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार आंतकवाद के खिलाफ जोरदार प्रहार कर रही है। जिस पर हमें पूरा विश्वास है, आज जिन परिवारों के घरों से उनके लाल चले गए उनका जीवन तो वापिस नही आ सकता, परन्तु ऐसा कुछ होना चाहिए कि इस तरह की कायराना और बुजदिल हरकतें नही होनी चाहिए, जो पहलगाम में हुआ। उसके लिए भारत सरकार ने जो कदम उठाया है उनके नौ ठिकानों को तहस-नहस कर कड़ा परहार किया है। यह प्रहार सदा दुश्मनों के जहन में गूंजता रहेंगा और ऐसी कायराना हरकत दुबारा करने से पहले सोचने के लिए मजबूर हो जाएगें। आंतकवादियों व उनके आकाओं को संदेश मिल चुका है कि अगर भारत की तरफ आंख उठाकर भी देखा तो उनकी आंखों को फोड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जो कहते है वो कर के दिखाते है।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    • By TN15
    • August 10, 2026
    जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    • By TN15
    • August 10, 2026
    अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    • By TN15
    • August 10, 2026
    गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    • By TN15
    • August 10, 2026
    भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश