सौंदर्य बोध, समरसता और टीमवर्क का मिला संदेश

 गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

भागलपुर। संवाददाता।

गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, भागलपुर में गुरुवार, 1 मई 2025 को कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और विचारों पर आधारित थीम के अनुरूप अपनी कक्षाओं को सजाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने इस आयोजन का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि, “इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के रचनात्मक एवं कल्पनात्मक कौशल, सौंदर्य बोध, स्वच्छता के प्रति जागरूकता, तथा टीमवर्क एवं एकता के भाव को विकसित करती हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि इससे छात्रों में अनुशासन और सहयोग की भावना का भी संवर्धन होता है।

प्रतियोगिता के दौरान न केवल कक्षाओं की सजावट का मूल्यांकन किया गया, बल्कि छात्रों की पुस्तकें, गृह कार्य, कक्षा कार्य पुस्तिका आदि के रख-रखाव पर भी अंक निर्धारित किए गए। मूल्यांकन के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षाओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण विनोद कुमार, सुगंधा कुमारी, उत्तम कुमार मिश्रा, डॉ. संजीव कुमार झा, अशोक कुमार मिश्र, तथा मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा सहित सभी आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाकर विद्यार्थियों में सृजनशीलता, नेतृत्व और सहभागिता के नए आयाम को जागृत करने का कार्य किया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!