विधानसभा अध्यक्ष ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण आज दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को ढांढस बंधाने उनके निवास स्थान सेक्टर-7 पहुंचे और विनय नरवाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती, अखंडता अथवा माहौल को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लडऩे के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विनय की निर्मम हत्या से परिवार को जो क्षति हुई उसकी पूर्ति तो कोई नहीं कर सकता पर जनप्रतिनिधि व समाज के नाते सब इस परिवार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। श्री कल्याण ने कहा कि पूरा देश व दुनिया घटना की निंदा कर रही है। आतंकवाद दूसरे देशों के लिए भी चिंता का विषय है। भारत ने इसके खिलाफ लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया है। आतंकवाद के खिलाफ लडऩे के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री भी इस विषय पर गंभीर है। सरकार इस मामले में कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रवक्ता किशोर नागपाल भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सीटू…

    Continue reading
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    युवाओं को वैश्विक समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है