रक्तदान महादान है, यह जीवन बचाने का सबसे पावन रूप : जगमोहन आनंद

करनाल, (विसु)। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष भारतीय हिंदू नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु, तथा श्री हरि गौ सेवा संगठन द्वारा स्व. राजेश कुमार शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी करनाल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने सहभागिता कर न केवल शहीदों को नमन किया, बल्कि मानवता की सेवा में अपना छोटा-सा योगदान भी दिया। इस अवसर पर करनाल मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता, निशांत शर्मा, स. मनमीत बावा सहित कई अन्य उपस्थित रहे। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से एक संदेश भी दिया गया है। रक्तदान महादान है, यह जीवन बचाने का सबसे पावन रूप है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम एकजुट होकर देश, समाज व मानवता की सेवा को अपना कर्तव्य समझें। उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को शत-शत नमन करते हुए उस भावना को वंदन किया जो सेवा के रूप में प्रकट होती है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!