हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए : सुरेंद्र शर्मा

करनाल, (विसु)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में ब्राह्मण सभा की ओर से हर वर्ष की भांति अक्षय तृतीया पर हवन यज्ञ के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। ब्राह्मण सभा ने भगवान परशुराम चौक पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं जिला करनाल ब्राह्मण सभा के पूर्वाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि भगवान परशुराम जी के चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है। भगवान परशुराम अत्यंत समझदार, कल्याणकारी और धर्मरक्षक थे। भगवान परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता रहे हैं। प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वोपरि लक्ष्य रहा। वह तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी महापुरुष हैं। न्याय के पक्षधर होने के कारण भगवान परशुराम जी हमेशा अन्याय का विरोध करते रहे। भगवान परशुराम जी ने सदैव दीन दुखियों, शोषितों और पीडि़तों की निरंतर सहायता और रक्षा की है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान परशुराम का अनुसरण करने से जीवन में सफलता की प्राप्ति की जा सकती है। भगवान परशुराम ने हमेशा ही नर सेवा को नारायण सेवा की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में एकता कायम रखने का संदेश दिया है, जिस पर अमल का असली समय अब आ गया है। हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ साथ ऐसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए समस्त समाज में आपसी भाईचारे, एकता व अखंडता की मिसाल कायम करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा बड़ोता के साथ सुशील गौतम, राम करण शर्मा टपरियों, वेद प्रकाश शर्मा, देवेंद्र त्यागी, नाथी राम शर्मा, मेघराज शांडिल्य, एडवोकेट कर्मचंद, ब्रह्मदत्त शर्मा, रविदत्त कौशिक, रंजीत भारद्वाज, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा सिरसल, राम प्रकाश भगत, ईश्वर शर्मा सिरसल, राज कुमार घिड, प्रेम चंद शर्मा, संजय शर्मा, बीरबल शर्मा, सलिन्द्र शर्मा, राम बाबू शर्मा, कृष्ण कौशिक, संजय शर्मा राजेपुर, बलवान शर्मा, राम किशन शर्मा, विक्रम शर्मा फफडाना, महिपाल शर्मा, रमेश शर्मा सहित सैंकड़ो गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!