मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी : प्रवीण लाठर

भाजपा सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल : प्रवीण लाठर

करनाल रेस्ट हाउस में शहरी मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

करनाल, (विसु)। स्थानीय पी.डब्लू.डी रेस्ट हाउस में करनाल विधानसभा के शहरी मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर एवं करनाल विधायक जगमोहन आनंद से शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी ने मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय करवाया गया एवं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वास व्यक्त करता हूं कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीड हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। लगातार पार्टी तेजी के साथ विकास कर रही है तथा देश एवं प्रदेश में पार्टी नया इतिहास भी रच रही है।
उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी की स्थापना के बाद से भाजपा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस अवसर पर करनाल के विधायक जगमोहन आनंद , जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर,शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी सहित मंडल के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!