घर पर बमबारी और लूटपाट, पीड़ित को ही बना दिया अभियुक्त!

-मानवाधिकार आयोग पहुँचा मामला
-बिहार पुलिस पर फिर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर। ब्यूरो।

बिहार पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताज़ा मामला पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां बमबारी और लूटपाट के शिकार एक परिवार को ही उल्टे अभियुक्त बना दिया गया। अब यह मामला बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुँच गया है।

घटना 13 अप्रैल की रात की है। जटवलिया गांव निवासी कपिल देव दुबे और उनकी पत्नी मालती देवी जब करीब दो महीने बाद अपने घर लौटे, तो उन्हें पता चला कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर लूटपाट की है और बम ब्लास्ट किया है। पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने पोती की शादी के लिए रखे गए जेवर, कपड़े, बर्तन सहित अन्य सामान लूट लिए और फिर घर को नुकसान पहुंचाते हुए बम फोड़ दिए।

परिवार ने जब कुंडवा चैनपुर थाना में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया, तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टे उन्हीं पर मामला दर्ज कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस स्थानीय प्रभावशाली तत्वों के दबाव में आकर यह कार्रवाई कर रही है।

इस अन्याय के खिलाफ पीड़ित परिवार की ओर से मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस.के. झा ने बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। अधिवक्ता झा ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला बताया है और कहा कि यह घटना बिहार पुलिस की गिरती छवि की एक और मिसाल है।

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत मोतिहारी के एसपी से भी की है, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब यह मामला माननीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष विचाराधीन है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?