मैट्रिक में बेहतर अंक लाने वाले छात्रा को किया सम्मानित

तुरकौलिया। मनारहोदा क्रिएटिव स्कूल सेमराटोला में एक कार्यक्रम आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में बेहतर अंक लाकर प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा शमा परवीन को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। तुरकौलिया मध्य पंचायत के ब्रह्मटोला के मोहम्मद हिदायतुल्लाह की शमा प्रवीण पुत्री है। जिसने तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के सेमरा टोला स्थित मेहरून नेशा आइडियल एकेडमी और मनार होदा इन दोनों विद्यालयों से प्रारंभिक पढ़ाई की है। जहां उसने बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में 500 में से 413 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल की है। इसी को लेकर विद्यालय परिवार के तरफ से एक सम्मान समारोह आयोजित कर शमा को सम्मानित किया गया है। साथ ही स्कूल की ओर से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने होनहार छात्रा की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दिल से बधाई दिया है। वही स्कूल की तरफ़ से पुरस्कार देकर उसकी हिम्मत अफजाई भी की गई। मौके पर शमा ने अपने जूनियर साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो इंशा अल्लाह आप सभी भी अवश्य सफल होंगे। इस अवसर पर विद्यालय एचएम मो. सरमद आलम क़ासमी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आगे भी मेहनत और लगन को जारी रखें। ताकि नीट, जेईई और आईआईटी जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकेगे और डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक आदि पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर सकेगें। मौके पर एचएम मुफ्ती शाहिद हुसैन साहब, अबरार साहब, उप प्रधानाचार्य साजिद साहब, मोहम्मद तौफीक क़ासमी, साजिद, शहाबुद्दीन, तबरेज हाफिज, नेमतुल्लाह साहब आदि शिक्षक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा