विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

दलसिंहसराय। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को पंचायत भवन, पांढ़ के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता रामसकल महतो ने वाणिज्यिक मामलों को वाणिज्यिक न्यायालय में वाद दायर करने से पूर्व मध्यस्थता के माध्यम निस्तारण कराने हेतु लोगों को जागरूक किया साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में ग्रामवासियों को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि आगामी 10 मई को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, दलसिंहसराय के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों के निस्तारणार्थ किया जाना है इसका अधिकाधिक आमलोग लाभ उठावें। उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वाद निस्तारण से दोनों पक्षों की जीत होती है। आपको बार बार कचहरी आने तथा वकील फीस देने से भी मुक्ति होती है। समाज में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम होता है। कोर्ट फीस भी माफ हो जाता है। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने लोक अदालत के अन्य फायदे से ग्रामवासियों को अवगत कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक वाद निस्तारण कराने की अपील किया। विधिक जागरुकता शिविर में मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका पिंकी कुमारी एवं आमलोगों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’