नाटक कार्यशाला का हुआ समापन

पटना।आनंद कुमार।

संधान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नाटक कार्यशाला का समापन हो गया। यह कार्यशाला पटना की नया टोला स्थित आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और श्री साईं अस्पताल के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि नाटक से हमारी अंदरूनी शक्ति का विकास होता है। यह हमारे डर को समाप्त कर, अपने में आत्मविश्वास लाता है। उन्होंने अपने विद्यालय के दिनों के अनुभवों को साझा किया।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजीव कुमार ‘राज’ ने संस्था को साधुवाद देते हुए कहा कि विद्यालय का चयन कर और बच्चियों को नाटक विधा की जानकारी देकर संस्था ने एक बड़ा उपकार किया है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीमा कुमारी ने इतने कम समय में बेहतर प्रस्तुति देने के लिए प्रतिभागियों और संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि भविष्य में संधान द्वारा पटना में 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार के चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विद्यालय परिवार द्वारा नाट्य प्रशिक्षक प्रख्यात रंगकर्मी संजय कुमार को सम्मानित भी किया गया।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi