पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की मनाई गई जयंती

समस्तीपुर। शहर के लोहिया आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि चंद्रशेखर एक निर्भीक एवं बेबाक वक्ता थे। जिनमें सच को सच कहने की क्षमता थी। वे देश में युवा तुर्क के रुप में भी जाने जाते थे। चंद्रशेखर को उनके चाहने वाले उनको आजीवन अध्यक्ष जी कहकर पुकारते थे। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा उनका व्यवहार प्रेम और भाईचारा का रहता था। लोकसभा चुनाव 1996 में समस्तीपुर से समता पार्टी के उम्मीदवार तत्कालीन सांसद मंजय लाल के लिए चुनाव प्रचार करने चंद्रशेखर समस्तीपुर आये थे और आरएसबी इंटर स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस सभा की अध्यक्षता समता पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के कारण मैंने किया था जो मेरे लिए यादगार पल रहा। इस मौके पर श्रद्धांजलि देने वालों में पुर्व सांसद अश्वमेघ देवी, मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, प्रेम पासवान, दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, रंजीत कुमार फोजी, कौशल सिंह कुशवाहा, नीरज झा, रविन्द्र ठाकुर, तबरेज अंसारी, अभिषेक कुमार, छेदीलाल भरतीया, राजकुमार साह, शुभकांत ठाकुर सन्नी, सुजित कुमार उमेश कापर, रुपेश चौधरी, गौतम झा, सन्नी कुमार आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi