प्रोक्टर एंड गेम्बल ने बेंजीन युक्त शैम्पू और कंडीशनर्स को बाजार से वापिस लिया

नई दिल्ली| रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रोक्टर एंड गेम्बल बेंजीन रसायन पाए जाने के बाद एयरोसोल ड्राई शैम्पू और कंडीशनर स्प्रे उत्पादों की खेप को बाजार से वापिस मंगा रही है। इस तरह के उत्पादों के आधा दर्जन ब्रांड बाजार में उतारे गए थे। सीबीएस न्यूज ने यह जानकारी दी है।

इन उत्पादों में अमेरिका में निर्मित पीएंडजी ब्रांड्स, हर्बल एसेंस, पेंटीन और वाटरलेस, सिनसिनाती आधारित उपभोक्ता वस्तुएं और अन्य उत्पाद हैं। कंपनी को इस मामले में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया था।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खेप में पुराने लेकिन इस्तेमाल नहीं किए जाने वाले एयरोसोल ड्राई शैम्पू उत्पाद भी है और इनमें हेयर फू ड्स तथा ओल्ड स्पाइस ब्रांड भी शामिल हैं।

बेंजीन एक कैंसरकारक रसायन है और इसकी वजह से रक्त कैंसर और हड्डियों का कैंसर होता है। मगर कंपनी ने इन उत्पादों को बाजार से वपिस किए जाने के बाद एक बयान में कहा कि इन उत्पादों में बेंजीन का जो स्तर है वह रोजाना इस्तेमाल किए जाने पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा।

कंपनी ने जिन उत्पादों को वापिस मंगाया है वे पूरे देश में खुदरा और ऑनलाइन तरीके से भेजे गए थे और जिन लोगों ने ये उत्पाद खरीदे थे, कंपनी की तरफ से उनको भुगतान किया जाएगा।

कंपनी ने कहा है कि उसके किसी भी उत्पाद में बेंजीन नहीं है लेकिन हाल ही में की गई समीक्षा में कैन में पैक किए गए उत्पादों को बाहर फेंकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोपीलांट में इसका अधिकतम स्तर पाया गया है। कंपनी ने अपने एयरोसोल उत्पादों की जांच करनी शुरू कर दी है।

सीबीएस न्यूज ने यह भी कहा है कि जिन उत्पादों को बाजार से वापिस मंगाया गया है उनमें तरल शैंम्पू और कंडीशनर्स नहीं हैं।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

  • By TN15
  • August 6, 2026
उम्र बढ़ी, पर बचपना और आग आज भी बाकी है!

10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

  • By TN15
  • August 6, 2026
10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 

हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • August 6, 2026
हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

  • By TN15
  • August 6, 2026
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

  • By TN15
  • August 5, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

  • By TN15
  • August 5, 2026
मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!