अंबेडकर के काम और विचार सभी के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री

पटना। ब्यूरो।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जदयू द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक कुमार चौधरी द्वारा बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘डॉ. अंबेडकर की विरासत और दृष्टि’ का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सबसे पहले बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी को नमन करता हूं। बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों का मैं अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। आप सभी बड़ी संख्या में इस भीम संवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं, यह देखकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणादायक है। उनके द्वारा देशहित और राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्य काफी सराहनीय है। उनके नेतृत्व में संविधान की रचना की गई, यह कोई मामूली बात नहीं है। उनके कामों को हम सभी को याद रखना चाहिए। जब हम केंद्रीय मंत्री थे तो बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के घर पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते थे तथा उनके परिजनों से मिलते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पांच महापुरुषों को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर, डॉ० राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम शामिल हैं। इन पांच महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रारंभ से ही हमलोग बिहार के हर क्षेत्र में विकास का काम निरंतर कर रहे हैं। हमलोग सभी जाति-धर्म के लोगों के विकास के लिए हर प्रकार से काम कर रहे हैं। वह चाहे दलित हो, महादलित हो, पिछड़ा हो, अतिपिछड़ा हो, अपर कास्ट हो, अल्पसंख्यक हो या महिलाएं हों, सभी के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। वर्ष 2005 से पहले बिहार के लोगों ने जिन्हें मौका दिया उन्होंने कोई काम नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम समय-समय पर हर जगह जाकर लोगों से मिलते रहते हैं। उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं और उन समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु काम किया जाता है। पूरे बिहार में विकास का काम कराया जा रहा है, जहां कहीं भी कुछ कमियां दिखती हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाती है। हमलोग समाज के सभी तबकों को एकजुट रखते हुए सबके हित में काम कर रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए अब तक जो काम किया है उससे लोगों को अवगत कराएं। बिहार के हर इलाके और हर तबके के विकास के लिए काम कराया जा रहा है। हमलोगों ने सबके हित में काम करने की कोशिश की है। बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं उनके चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आप सभी को मैं पुनः अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। हमलोग आप सभी के हित में काम करते रहेंगे और बिहार को आगे बढ़ायेंगे।

कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने भीम संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश त्यागी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री श्री रत्नेश सादा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मो. जमा खान, सासंद श्री आलोक कुमार सुमन, सांसद श्री अजय कुमार मंडल, विधायक श्री अमन भूषण हजारी, विधायक श्री कौशल किशोर, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद श्री संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक श्री अरुण मांझी, पूर्व विधायक श्री चंदन कुमार, पूर्व विधायक श्री प्रभुनाथ राम, पूर्व विधान पार्षद श्री सलीम परवेज, बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित पूर्व मंत्रीगण / विधायकगण/विधान पार्षदगण, जदयू के वरिष्ठ नेतागण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के समर्थक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading
    ‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए