मोतिहारी की बर्फ फैक्ट्री में ब्लास्ट, कर्मचारी की मौत

मोतिहारी / संवाददाता।

जिले के सुगौली थाना क्षेत्र स्थित
जनता चौक के समीप एक बर्फ फैक्ट्री में शनिवार को गैस ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में शुकुल पकड़ पंचायत के बेलवतिया निवासी पवन सहनी उर्फ मिंटू की मौत हो गई। पवन सहनी पूर्व मुखिया के बेटे थे। उसकी शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार को फैक्ट्री में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाके दहल उठे। लोग दौड़कर फैक्ट्री की ओर रुख किया और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ताकि धमाके के कारणों की बारीकी से जांच हो सके।
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच के दौरान फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। पवन सहनी की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा