सड़क पर जलजमाव से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

बोले – बदले विधायक लेकिन समस्या वही है

तुरकौलिया (मोतिहारी)।
माधोपुर मधुमालत पंचायत के कमिटी बाजार के पास वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पानी में खड़े होकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि “विधायक तो बदल गए, लेकिन हालात आज भी जस-के-तस हैं।”

ग्रामीणों ने बताया कि कमिटी बाजार से मोतिहारी कोटवा पथ में मिलने वाली सड़क पर करीब 200 फीट तक हर बार बारिश के बाद जलजमाव हो जाता है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को इससे भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि न तो पूर्व विधायक राजेंद्र राम के कार्यकाल में और न ही वर्तमान विधायक एवं मंत्री कृष्णनंदन पासवान के कार्यकाल में इस सड़क की स्थिति में कोई सुधार हुआ है।

सड़क पर बने गड्ढों के कारण जलजमाव और दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ गई है। हाल ही में मोहम्मद मासूम बाइक से गिरकर घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया। समाजसेवी अशरफ अंसारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन में शामिल अशरफ अंसारी, चिंटू कुमार, विकास कुमार, सोनेलाल साह, मो. सरवरे आलम, मदन साह, मो. शमीम अख्तर, विनोद कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क मरम्मत का कार्य नहीं शुरू किया गया, तो वे तुरकौलिया चौक पर धरना देंगे और जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जलजमाव से संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला