22 अप्रैल तक चलेगा कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान : डीएम

 डीएम ने की पोषण पखवाड़ा को लेकर समीक्षा बैठक, लापरवाह सेविका के विरुद्ध होगी कार्रवाई

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

आगामी 22 अप्रैल तक जिले में कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिले के डीएम सौरभ जोरवाल ने आईसीडीएस विभाग के साथ पोषण पखवाड़ा को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए जागरूकता अभियान चलाने की बातें कहीं। वहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया की वैसे आंगनबाड़ी सेविकाएं जो एफआरएस के माध्यम से टीएचआर वितरण नहीं कर रही हैं अथवा नहीं करने के लिए किसी अन्य को भ्रमित करती हैं, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए चयन मुक्ति का प्रस्ताव दिया जाए। जिलाधिकारी ने वैसे सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जिनके यहां कार्य स्थगित है, या कम मात्रा में हुआ है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए। डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया कि प्रतिदिन संध्या पांच बजे कम उपलब्धि वाले परियोजनाओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कार्य में प्रगति लाई जाय। पोषण पखवाड़ा के संबंध में डीपीओ आईसीडीएस ने बताया कि यह सातवां पोषण पखवाड़ा है जो पिछले 8 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है और 22 अप्रैल तक जिला में चलेगा। इस दौरान कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं बच्चों को स्वच्छता एवं महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी जारही है। डीपीओ आईसीडीएस कविता कुमारी ने बताया की पोषण पखवाड़ा- 2025, बच्चों के जीवन के पहले 1000 दिनों पर केंद्रित हैं क्योंकि यह बच्चों के विकास के लिए बेहद अहम वक्त होता है। इस पखवाड़ा अंतर्गत पोषण ट्रैकर के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण सेवाओं की वास्तविक समय की निगरानी की जा रही है। लाभार्थी अब बेहतर पहुंच के लिए पोषण ट्रैकर वेब एप के जरिए खुद पंजीकरण भी कर सकते हैं। ट्रेकर गंभीर कुपोषण का समुदाय आधारित प्रबंधन प्रोटोकॉल ,समस्या का शीघ्र पता लगाने और समुदाय आधारित प्रबंधन में मदद करता है।पोषण पखवाड़ा अंतर्गत स्वस्थ भोजन विकल्पों को बढ़ावा देकर बचपन को स्वस्थ बनाने पर बल दिया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी के साथ डीपीओ आईसीडीएस, सभी सीडीपीओ, पोषण समिति के सदस्य एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा