एचडब्लूसी बंजरिया में हितधारक मंच का हुआ गठन

 स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनप्रतिनिधि निभा रहें अपनी जिम्मेदारी

मोतिहारी: एचडब्लूसी बंजरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार के अध्यक्षता में रोगी हितधारक मंच का गठन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत श्रीकृष्णानगर के मुखिया सत्येंद्र सिँह ने कहा की ख़ुशी की बात है की मधुबन प्रखंड के एचडब्लूसी बंजरिया में जीविका, आईसीडीएस, सीएचओ व आशा सामाजिक लोगों के द्वारा “रोगी हितधारक मंच” का गठन किया गया है, इसमें स्वास्थ्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि एकजुट होकर समाज के जनहित के लिए साथ काम करेंगे, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को मिल रहें लाभ की जानकारी देंगे, ताकि जनसमुदाय अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें। मौके पर सीएचओ अनिल कुमार के द्वारा फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, चमकी और टीबी जैसी बीमारी से लोगों के बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गईं। उन्होंने बताया की लोगों को चमकी बुखार के बारे में उसके लक्षण व पहचान करने के बारे में जागरूक किया जा रहा, ताकि लोग इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने बच्चों को इनसे सुरक्षित कर सकें।इन सभी बीमारियों के प्रसार में कमी आए। स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर ग्राम सीएचओ ने कहा की टीबी(क्षय रोग )एक गंभीर रोग है जिसमें समय बीतने के साथ शरीर का क्षय होने लगता है, लोग काफ़ी कमजोर हो जाते है। इसलिए समय पर इसकी जाँच जरुऱ कराए, और दवा सेवन कर स्वस्थ हो सकें। नजदीकी क्षेत्र के लोगों को हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टऱ पर 14 तरह की जांच एवं 118 प्रकार की दवाएं उपलब्ध है। जिसका लाभ लेना चाहिए।उन्होंने बताया की मुखिया व अन्य लोगों के सहयोग से पेशेंट्स स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म का निर्माण हुआ।हमलोग ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर मेडिकल कैंप भी आयोजित करवाएंगे।वहीं मुखिया सत्येंद्र सिंह ने कहा की
” हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर” पर सीएचओ के द्वारा अच्छी पहल की जा रही है‌। अब हमलोग मिल जुलकर समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागृत करेंगे।
मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल कुमार, मुखिया सत्येंद्र सिंह, एएनएम बच्ची कुमारी, वार्ड सदस्य रमेश कुमार यादव, प्रभु प्रसाद, श्रवण कु सिँह,आईसीडीएस से खुशबु कुमारी, आशा कुमारी, जीविका से संदीप कुमार,सिफार से बिट्टू कुमार, सिद्धांत कुमार,विनोद श्रीवास्तव, उपस्थित थें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    गांधी जयंती पर विशेष  : अगर गांधीजी आज जिंदा होते, तो आज के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांप्रदायिक हालात पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती?

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?