अपने गढ़ से आज हुंकार भरेंगे अखिलेश, मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे यात्रा

लखनऊ| समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा आज मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां क्रिश्चियन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बुंदेलखंड और पूर्वाचल के बाद अखिलेश यादव अब अपने गढ़ में इस यात्रा के जरिए हुंकार कर सपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होडिर्ंग में लगाए हैं। प्रसपा के जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव कहते हैं कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी।

गौरतलब हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का विजय रथ पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के जरिए गाजीपुर से लखनऊ तक आ चुका है। इसके बाद छठे चरण की यात्रा जौनपुर व सातवें चरण की यात्रा रायबरेली में निकली थी। अब अखिलेश आठवें चरण की यात्रा मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे।

इसके बाद अखिलेश 28 दिसंबर को नौवें चरण की विजय यात्रा उन्नाव में निकालेंगे। इसकी शुरूआत 12 अक्टूबर को कानपुर से हुई थी। यह यात्रा कानपुर से हमीरपुर गई थी। इस यात्रा के जरिए अखिलेश कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन व हमीरपुर जिले को गए थे। एक से तीन दिसंबर को उनकी रथ यात्रा बुंदेलखंड में बांदा से महोबा, ललितपुर व झांसी में निकल चुकी है।

Related Posts

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

बुलंदशहर/लखनऊ। बुलंदशहर के पत्रकार और समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी…

Continue reading
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’