दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु लगा शिविर

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय के परिसर में दिव्यांग  सह यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु शिविर आयोजित किए गए। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से अनेक दिव्यांग महिला पुरुषों ने शिविर में ऑनलाइन आवेदन दिया,जिसकी जांच कर डॉक्टरों की टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। महुआ अनुमंडल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुशाग्र एवं सदर अस्पताल हाजीपुर के इएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर यशस्वी द्वारा दिव्यांग बच्चों महिलाओं पुरुषों की जांच कर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। वही बीडीओ सौरभ कुमार बरनवाल  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस पी उपाध्याय बीआरसी राजापाकर के आरटी अनिल कुमार नरेंद्र कुमार एवं सरस्वती सिंह संजू कुमारी राजू कुमार आदि ने कार्य में सहयोग किया। शिविर में आंख के कोई भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर की उपस्थिति नहीं होने पर दिव्यांगजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी दूर से शिविर में आए हैं जिन्हें डॉक्टर द्वारा आंख से दिव्यांग वाले व्यक्ति को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया तो फिर शिविर में आने से क्या फायदा। ुचंशिविर में आए डॉक्टर ने बताया कि जिले में मात्र दो आंख के स्पेशलिस्ट हैं।जबकि आज चार जगह दिव्यांग शिविर लगाए गए हैं तो कहीं दो जगह ही डॉक्टर जाएंगे। शिविर में आज तीन नये दिव्यांग प्रमाण पत्र बने। सदर अस्पताल‌ हाजीपुर में ग्यारह दिव्यांग को रेफर किया गया। पुराने दिव्यांग पत्र जिनका बन गया था  वैसे 25 लोगों का  यूडीआईडी कार्ड बनाए गए एवं नए तीन दिव्यांग जनों का यूडीआईडी कार्ड बनाए गए।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?