मुजफ्फरपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के सीएनडी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान, पोस्टर प्रतियोगिता एवं संतुलित आहार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर कनुप्रिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ समाज को भी इस दिशा में जागरूक करना चाहिए। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ती है।”

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मेदांता अस्पताल, पटना की वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ कंचनमाला उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में संतुलित आहार, पोषण एवं दैनिक जीवन में उसके प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि घरेलू खाद्य सामग्री से भी एक उत्तम और पौष्टिक आहार तैयार किया जा सकता है। उन्होंने सुबह से रात तक का एक सशक्त डाइट प्लान साझा करते हुए विद्यार्थियों को कई उपयोगी टिप्स भी दिए। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर स्वास्थ्य संबंधी भ्रम दूर किए।

इस अवसर पर कॉलेज की कई प्राध्यापकाएं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित थीं, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. किरण झा, डॉ. निशिकांति, डॉ. सरिता, डॉ. अनुराधा, डॉ. देवश्रुति, डॉ. निशि रानी, डॉ. मंजुला वर्मा, पंखुड़ी कुमारी, डॉ. अर्चना, डॉ. रचना, डॉ. दीपमाला, डॉ. सुजाता, डॉ. सुरबाला और डॉ. नेहा शामिल रहीं।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?