पिकअप ने मारी ईरिक्सा में ठोकर, एक महिला की मौत

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के राजमार्ग बंगरी ओवर ब्रिज पर मंगलवार को करीब नौ बजे के आसपास एक लापरवाह पिकअप के चालक ने पीछे से एक ईरिक्शा में ठोकर मार दिया। जिसमें एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि टेम्पो पर सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये है जिनका ईलाज मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। दुर्घटना में मृतिका हरपुर गांव निवासी राजकुमार महतो की पत्नी मीरा देवी है। घटना के बाद कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। वही सभी चारों घायलों का ईलाज मोतिहारी में चल रहा है जिसमें ईरिक्शा चालक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। बताया जाता है कि मृतिका के पुत्री की शादी इसी माह के 20 अप्रैल को होना निर्धारित था और वह शादी के खरीददारी के लिए ईरिक्शा से पीपराकोठी जा रही थी। इसी क्रम में बंगरी ओवर ब्रिज के समीप मुर्गी वाली एक पिकअप के लापरवाह चालक ने ठोकर मार दिया। जिसमें उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद मृतिका के घर में मातम छा गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश