पश्चिम चंपारण: प्रेम और संकल्प की मिसाल बनी विशेष जोड़ी

 ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुई अनोखी शादी

पश्चिम चंपारण के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में मानवता और प्रेम की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां ग्रामीणों के सहयोग से एक दिव्यांग जोड़े का विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

बकुलहर निवासी, एक हाथ से विकलांग और मूक-बधिर स्व. नथुनी पटेल के पुत्र बिनु पटेल का विवाह गोपालपुर निवासी विक्रम पटेल की पूरी तरह मूक-बधिर पुत्री परजापति कुमारी से हुआ। शादी समारोह में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस जोड़ी को आशीर्वाद दिया।

बिनु पटेल पेशे से खाना बनाने का काम करते हैं और उन्होंने संकेतों में बताया कि वह अपनी पत्नी को कोई कष्ट नहीं देंगे। वहीं, पंचायत बकुलहर के उपमुखिया दिलीप कुमार ने इस जोड़े को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, ताकि वे अपना घर बनाकर सुखी जीवन जी सकें।

इस शादी का पूरा खर्च बकुलहर के ही सत्यनारायण यादव ने ग्रामीणों के सहयोग से उठाया। उन्होंने कहा कि यह विवाह समाज के लिए प्रेरणा है, और वे चाहते हैं कि यह जोड़ा सुखद वैवाहिक जीवन व्यतीत करे।

  • Related Posts

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    मेरठ में करीब डेढ़ हजार दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

    • By TN15
    • March 10, 2026
    अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी