टी-शर्ट ने चलते नहीं दी संसद, लोकसभा अध्यक्ष को कड़ी आपत्ति!

सांसदों की टी शर्ट पर लिखे नारे देख भड़के ओम बिड़ला  

परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके सांसदों का प्रदर्शन, दिनभर रुकी रही संसद की कार्यवाही 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली। टी-शर्टों पर नारे लिखकर विरोध प्रकट करने के कारण गुरुवार को संसद की कार्यवाही बाधित हो हुई। दरअसल डीएमके सांसद परिसीमन के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए टी-शर्ट पर नारे पहनकर सदन में पहुंचे थे, जिसके चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति दर्ज की और सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया।
स्थिति यह रही कि राज्यसभा में शुरुआती मिनटों की कार्यवाही के बाद न तो कोई प्रश्न पूछा जा सका और न ही किसी विषय पर सदन में कोई चर्चा हुई। कुछ यही हाल लोकसभा का भी रहा। दोनों सदनों की कार्यवाही बाद में शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दरअसल डीएमके के सांसद संसद में परिसीमन का लगातार विरोध कर रहे हैं। यह परिसीमन लोकसभा की सीटों के संबंध में है। डीएमके के सांसदों ने संसद में इस पर अपना विरोध प्रकट किया। सदन के बाहर संसद परिसर में इस विषय पर पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन किया गया।

डीएमके सांसद नारे लिखा टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे संसद

डीएमके सांसद परिसीमन के संबंध में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सदन में पहुंचे थे। जिसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कड़ी आपत्ति दर्ज की और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

यूं ही नहीं हुआ संसद में हंगामा?

यह हंगामा संसद में परिसीमन के मुद्दे पर हुआ। सदन में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनने को लेकर आपत्ति जताई गई। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में किसी भी प्रकार के नारेबाजी लिखकर लाना सही नहीं है। ऐसी टी-शर्ट पहनकर सदन में आना ठीक नहीं है।

कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामा

लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। कार्यवाही स्थगित करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि वह हाउस के सभी फ्लोर लीडर्स से चर्चा करेंगे। दोबारा प्रारंभ होते ही कार्यवाही को 12.15 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।

लोकसभा में नहीं हो पाई कार्यवाही

वहीं, लोकसभा में भी यही स्थिति रही। सदन में तमिलनाडु के सांसद डिलिमिटेशन के मुद्दे पर विरोध जताने के लिए नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर आए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सदन की कार्यवाही को एक बार फिर स्थगित कर दिया। दूसरी तरफ 12.15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर 2 बजे राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

न शून्यकाल हुआ ना ही प्रश्नकाल

इस दौरान राज्यसभा में न तो शून्य काल हुआ और न ही प्रश्न काल। इसके अलावा राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा भी होनी थी। इसमें आंतरिक सुरक्षा समेत गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों पर चर्चा की जानी थी। चर्चा के अंत में गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना था। लेकिन, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के कारण चर्चा भी नहीं हो सकी। बता दें कि गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा की शुरुआत बुधवार शाम को हुई थी। इस पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों ने अपनी बात भी रखी थी। लेकिन, सदन का समय पूरा होने के कारण बुधवार को चर्चा पूरी नहीं हो सकी थी।
  • Related Posts

    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    क्या भारत में नहीं सकती थी सेकेंड इंटरनेशनल…

    Continue reading
    TMC में दो फाड़ होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान 

    टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर